एक ख़त तुम्हारे लिए


FRIDAY 19 APRIL 


एक ख़त तुम्हारे लिए.... 

लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे
अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे....

 और कहिए क्या तारीफ़ में कहूँ आपके.... तुम्हारे नाम की तरबियत तुम्हारी सीरत में भी दिखती है.... तुम वो बूँद हो जिसे पीने के बाद मैं ख़ुद को बड़ी राहत में पता हूँ.... अभी बड़ा आदमी नहीं बना हूँ तो शायद ये शब्द हल्के लग रहे होंगे मेरे मुँह से लेकिन सच्चाई कुछ और ही है ...तुम मेरा नूर हो... तुम हो तो सब है... तेरे बिना तो अब जीना भी मुश्किल लगता है...और मुश्किल ये है कि तुझे ये समझाए कैसे... 

तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात
तेरी आखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है
तू जो मिल जाये तो तकदीर नगूं हो जाये

यूं न था, मैनें फ़कत चाहा था यूं हो जाये

तुम वो ख़ाब हो जो कभी पूरा हो जाएगा यकीनन इस बार यक़ी नहीं होता.....तुम्हारे होठों पे जब तब्बसुम कि बहार आती तो लगता है कि इससे हसीं कोई पल नहीं हो सकता...चारों तरफ़ बहार खिल उठती है.....तुम्हारी अंगड़ाई को देख के लगता है चाँद आलस में है और सूरज खिलने को तैयार....इस क़दर क़हर से हम ख़ुद को बचाएँ तो बचायें कैसे? 

पैरों में पायल, कानों में बालियाँ, बिना बिंदी का सुना माथा, सुनी गर्दन, हाथों में चूड़ियाँ, और वो गुलाबी सूट, और चेहरे पे एक मुस्कान और आँखों का नूर ...हए.....कला टीका लगा के निकला करो बीमार हो जाओगी..... जैसे किसी पौधे में कच्ची कली खिली हुई .... तुमसे मुहब्बत मतलब रब की ख़िदमत.... तुम्हारे लिए मेरे दिल में वो सम्मान है जो एक सूफ़ी के संगीत में उसके आक़ा (रब) के लिए होता है......बड़े सुकून में हूँ, मेघा ये सबकुछ तुम्हारे लिये है ...तुम्हारे साथ होने से ख़ुद को पूरा महसूस करता हूँ, तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में देख के दिल को सुकून आ जाता है....बहुत बहुत बहुत बहुत सारी मुहब्बत तुम्हारे लिए.... रब तेरे सारे सपने पूरे करे..... तुम बस खुश रहे तुझे मेरी उम्र लग जाये.... तुझे कभी कोई तकलीफ़ ना हो...

रोइयो मत.... बाक़ी तुम्हें ऐसे परेशान करता रहूँगा मैं..... अब जल्दी से मिलने आजा यार बहुत दिन हो गये तुझे गले लगाए,  इस जनम में अब साथ मत छोड़ना...बाक़ी सब संभल लूँगा... "रूह" हो तुम मेरी....  


                                                                                  तुम्हारा सौरभ 

                                                                         बहुत बहुत बहुत सारी मुहब्बत     

Comments

Popular Posts